सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स और राज्य पुलिस ने झारखंड में आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने मंगलवार को झारखंड के लोहरदगा जिले में तीन अलग-अलग संयुक्त तलाशी अभियानों में भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया। गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले केंद्रीय अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर चापल, जुरनी और गुनी गांवों में विशिष्ट स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।
सीआरपीएफ ने अपने बयान में बताया कि झारखंड के लोहरदगा जिले के चपल, जुरनी और गुनी गांवों में कई स्थानों पर छापा मारा गया। जहां से भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया है। बरामद गोला बारूद में 6 आईईडी (प्रत्येक 2 किलोग्राम), 2 बंडल तार और 40 पीस MSeal के पैकेट, 421 राउंड जिंदा कारतूस शामिल है।
विशेष खुफिया सूचना पर सीआरपीएफ की 158 बटालियन के जवानों ने राज्य पुलिस के साथ सुबह करीब 10 बजे सेरेंडाग थाना क्षेत्र के चापल गांव में तलाशी ली और 289 कारतूस जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके बाद सेरेनडाग थाना अंतर्गत जुरनी गांव में सुबह करीब 11.55 बजे इस तरह के दूसरे ऑपरेशन में सीआरपीएफ और पुलिस ने कुल 132 जिंदा कारतूस बरामद किए। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जब गुनी गांव में छापेमारी की गई तो सुरक्षाबलों ने छह आईईडी, दो बंडल तार और एमएस सील के 40 पैकेट जब्त किए।