फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने खटखटाया पुलिस का दरवाजा, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Aug 2018 01:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के पलामू जिले से नाबालिग से बलात्कार का एक महीने पुराना मामला सामने आया है। मामला सामने आने पर झारखंड पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के आरोप में  पलामू से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बलात्कार का मामला तब खुला जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने 22 अगस्त को केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पलामू के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महाता ने बताया कि  बच्ची के साथ चलती हुई गाड़ी में दो लोगों ने बलात्कार किया था। मामला पोक्सो और आईटी की धाराओं के अंतर्गत दर्ज किया गया हमने आरोपियों को पकड़ लिया है। 

लड़की 10वीं की छात्रा है उसने लासलीगंज पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में कहा कि जब वह दसवीं की पूरक परीक्षा का फॉर्म भर कर लौट रही थी कि तभी शमशाद अंसारी ने उसे जबरदस्ती स्कॉरपियो में खींच लिया और उसके साथ बलात्कार किया।  लड़की ने बताया कि जब मैंने इसका विरोध किया तो शमशाद के साथ दानिश अंसारी ने उसे धमकाया कि वह उसे मार देगा। फिर दोनों उसके साथ गलत काम करने के दौरान उसका वीडियो भी बनाते रहे और कहा कि जो कह रहा हूं वह करो नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार वालों को मार दूंगा। 
विज्ञापन


लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अपनी और परिवार की इज्जत के लिए अब तक चुप थी लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के पास आने के अलावा कोई चारा नहीं बचा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें