फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः मोहाली में संदिग्ध हालात में गुवाहाटी की छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 23 Aug 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मोहाली के दशमेश नगर नयागांव में एक नॉर्थ ईस्ट की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने ब्वाय फ्रेंड के साथ यहां रह रही थी। साथ ही मुल्लांपुर स्थित एक प्राइवेट कॉलेज में फैशन टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


मृतका की पहचान मोना तताक निवासी गुवाहाटी के रूप में हुई है। पुलिस ने लड़की के दोस्त नौग पैनिंग को हिरासत में ले लिया है। दूसरी तरफ पुलिस द्वारा इस मामले में फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही गुरूवार को मामले की असली वजह पता चल पाएगी। इसके बाद आगे की धाराएं जोड़ दी जाएगी। 

जानकारी के मुताबिक मृतका  व उसका दोस्त गत दिवस ही अपने घर गुवाहाटी से नया गांव आए थे। दोनों ही मुल्लांपुर के एक संस्थान में फैशन टेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों में मंगलवार को तकरार हो गई थी। इसके बाद वह सो गए थे। हालांकि पता चला है कि बुधवार सुबह वह उठ नहीं पाई थी। इसके बाद उसका दोस्त उसे सेक्टर-16 अस्पताल ले गया। 
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि पता चला है कि लड़की काफी कमजोर थी। पहले इलाके में चर्चा थी कि लड़की की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई थी। इलाके के लोग भी एकजुट हो गए थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। पोस्टमार्टम के बाद ही सारी स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें