फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड के खूंटी में जुलूस पर पथराव: बाजार बंद, धारा 144 लागू, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Wed, 06 Apr 2022 02:13 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खूंटी

सार

बुधवार की सुबह शिवाजी चौक के पास फिर से पथराव की घटना घटी। इस दौरान करीब एक घंटा तक शिवाजी चौक पर तनाव का माहौल रहा।
विज्ञापन
खूंटी में धार्मिक जुलूस पर पथराव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के खूंटी में मंगलवार को एक धार्मिक जुलूस पर समुदाय विशेष के लोगों द्वारा पथराव के बाद उत्पन्न तनाव जारी है। बुधवार की सुबह शिवाजी चौक के पास फिर से पथराव की घटना घटी। इस दौरान करीब एक घंटा तक शिवाजी चौक पर तनाव का माहौल रहा। दोनों ओर से रुक-रुककर पथराव होता रहा। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। स्थानीय जानकारी के अनुसार मंगलवार को हुए पथराव के विरोध में बुधवार की सुबह कुछ लोग शहर की दुकानों को बंद करवा रहे थे, जिसके चलते एक बार फिर पथराव किया गया। इसके बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल व्याप्त है।

विज्ञापन


रांची जोन के आईजी ने ताजा हालात की जानकारी दी
रांची जोन के आईजी पंकज कंबोज ने घटना की ताजा जानकारी देते हुए कहा कि घटनास्थल पर  आरएएफ सहित अतिरिक्त बल तैनात हैं। शांतिपूर्ण स्थिति को बनाए रखने के लिए आरएएफ सहित अतिरिक्त बलों की तैनाती कर दी गई है और इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें