फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 'सत्ता में लौटी BJP तो झारखंड को पिछड़ेपन में धकेल देगी', JMM के स्थापना दिवस पर बोलीं कल्पना सोरेन

Thu, 04 Apr 2024 10:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग

सार

Jharkhand: कल्पना सोरेन ने कहा कि केंद्र में आपके सामने जो तानाशाही वाली ताकत है, उसने झारखंड को सौतेला बेटा बना दिया है। अगर भाजपा फिर से सत्ता में आती है और अगर भापा नेता यहां से जीतते हैं, तो यह झारखंड को और पिछड़ेपन में धकेल देगा।
विज्ञापन
कल्पना सोरेन - फोटो : फेसबुक/कल्पना सोरेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गुरुवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अगर केंद्र की सत्ता में आती है तो वह राज्य को पिछड़ेपन की ओर धकेल देगी। कल्पना हजारीबाग में झामुमो के 45वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा ले रहीं थीं। 

विज्ञापन

एक सभा को संबोधित करते हुए कल्पना ने कहा, केंद्र में आपके सामने जो तानाशाही वाली ताकत है, उसने झारखंड को सौतेला बेटा बना दिया है। अगर भाजपा फिर से सत्ता में आती है और अगर भापा नेता यहां से जीतते हैं, तो यह झारखंड को और पिछड़ेपन में धकेल देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड को पसंद नहीं करती है और राज्य के लोगों से नफरत करती है। 

उन्होंने आगे कहा, वे (भाजपा) नहीं चाहते कि हम उनसे आत्मसम्मान के साथ आमने-सामने बात करें। उन्हें यह पसंद नहीं है कि झारखंड का कोई छात्र पढ़ाई के लिए विदेश जाए। कल्पना ने लोगों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवारों का समर्थन करने का आग्रह किया, ताकि झारखंड जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, उसी तरह प्रगति कर सके। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री चंपनी सोरेन ने कहा कि वह कुछ अपरिहार्य कारणों से हजारीबाग में झामुमो के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सके। उन्होंने एक्स पर लिखा, कुछ अपरिहार्य कारणों से झामुमो के स्थापना दिवस के इस महत्वपू्ण अवसर मैं आपके साथ नहीं हूं, बल्कि वहां न होते हुए भी हर पल आपके साथ हूं। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य आंदोलन के समय से ही हजारीबाग झामुमो का एक बड़ा गढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें