फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: तुष्टिकरण की राजनीति पर भाजपा ने खोला मोर्चा, विधानसभा में ढोल-मृदंग बजाकर किया विरोध-प्रदर्शन

Mon, 06 Sep 2021 02:01 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

झारखंड में विपक्षी दलों के निशाने पर फिर से सत्तारूढ दल झामूमो है। विधनासभा में नमाज पढ़ने को लेकर सरकार की ओर से कमरे आवंटित होने पर भाजपा ने तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए तत्काल बंद करने की मांग की है। 
विज्ञापन
बंगाल भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में हेमंत सरकार द्वारा तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल रखा है। भाजपा विधायक विधानसभा के मुख्य द्वार पर हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी कर रहे हैं और तुष्टिकरण की राजनीति बंद करो, विधानसभा में नमाज पढ़ने का कमरा बंद करो जैसे कई नारे लगा रहे हैं। इतना ही नहीं भाजपा विधायक ढोल -मृदंग और हारमोनियम बजाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।  विधानसभा में नमाज के लिए कमरा आवंटित किए जाने के खिलाफ रविवार को भाजपा की ओर से 27 सांगठनिक जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष के पुतला फूंके गए । पुतला दहन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार ने साजिश के तहत एक तरफ मंदिरों के पट बंद कर पूजा पर रोक लगा रखी है, वहीं, दूसरी ओर एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए विधानसभा भवन में नमाज अता करने के लिए कक्ष आवंटित कर तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ पार्टी आंदोलन और भी तेज करेगी। सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन, विधानसभा का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है, जिसे हेमंत सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति कर अपमानित किया है।
विज्ञापन

 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें