नक्सलियों के खिलाफ अभियान में हथियार और विस्फोटक बरामद
नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को लातेहार के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
झारखंड पुलिस के मुताबिक लातेहार थाने के तहत आईएनएसएएस राइफल, 1590 कारतूस, 19 मैगजीन, एक हथगोला, 13 बारूदी सुरंग सिस्टम, 187 डेटोनेटर समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है।
शीर्ष नक्सल कमांडरों के विरुद्ध पिछल 11 दिनों से पुलिस और सीआरपीएफ का विशेष खोजी अभियान चल रहा है। आठ फरवरी को यह संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। अभियान के दौरान तीन जवान दो बारूदी सुरंग विस्फोटों में घायल हुए हैं।