फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: फोटोशूट के दौरान डीएसपी की सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली, युवक की मौत, तीन गिरफ्तार

Sat, 10 Jul 2021 03:20 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

बिहार से पिकनिक मनाने झारखंड पहुंचे प्रशिक्षु डीएसपी की सर्विस रिवॉल्वर से एक युवक की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, झुमरी तिलैया में फोटो शूट के दौरान डीएसपी के दोस्त सौरव ने लोडेड रिवॉल्वर चला दी जिससे उसके दोस्त को गोली लग गई।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में पिकनिक मनाने आए तीन युवक में से एक युवक को गोली लगने से मौत हो गई। बिहार के बक्सर के प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष कुमार की सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली से एक उनके दोस्त की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के जवाहर घाट के पास स्थित जंगल में बिहार के बक्सर के प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए यहां पहुंचे थे, फोटो शूट के दौरान आशुतोष की सर्विस रिवॉल्वर से गोली चल गई। घटना शुक्रवार रात 8 बजे की है। घटना के बाद पुलिस ने आशुतोष कुमार समेत उनके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मृतक के पिता ने आपसी रंजिश में गोली चलाने का लगाया आरोप
डीएसपी के मुताबिक,  सौरव उनकी सर्विस रिवॉल्वर लेकर फोटो खिंचवाने लगा, रिवॉल्वर में गोली लोड थी इसी दौरान सौरव के हाथ से गोली पटना के बेऊर निवासी निखिल रंजन के सीने में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक निखिल के पिता ऋषि देव सिंह ने आशुतोष कुमार पर पुरानी रंजिश में सर्विस रिवाल्वर से गोली मारने का आरोप लगाया है। ऋषि देव ने थाने में दिए आवेदन में पैसे की लेनदेन को लेकर पूर्व में भी विवाद होने की बात कही है। ऋषि देव सिंह गया के चेरखी थाना में अवर निरीक्षक के पद पर तैनात हैं।

घटनास्थल से शराब की बोतल बरामद
बता दें कि प्रशिक्षु डीएसपी बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले हैं। बक्सर के सिमरी थाना का चार्ज उन्हीं के पास है। दो दिनों की छुट्टी पर वो दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए थे। पुलिस को मौके पर शराब की बोतल भी मिली है। साथ ही घटनास्थल पर खून के निशान भी मिले हैं। 
विज्ञापन


जांच के दिए गए आदेश
वहीं बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आशुतोष बहरहाल ब्रह्मपुर सर्किल इंस्पेक्टर के साथ अटैच थे। उनकी ट्रेनिंग चल रही थी। किन परिस्थितियों में वह झारखंड चले गए इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सर्विस रिवॉल्वर लेकर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि छुट्टी में जाने से पहले अधिकारी इसे जमा करके जाते हैं
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें