फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: हजारीबाग में अवैध हथियार बनने की फैक्ट्री पकड़ी, सात लोग धरे गए 

Sat, 13 Nov 2021 10:51 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग

सार

टीम हजारीबाग के विष्णुपुर थाना के तहत विष्णुग्राम के सातमाइल चौक पहुंच गई। यहां टीम को जब हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री का पता चला तो घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में बिहार एसटीएफ ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड पुलिस के साथ हजारीबाग जिले में अवैध रूप से बनाए जा रहे हथियारों की खेप को जब्त किया है। पुलिस ने चोरी-छिपे यहां चल रहे हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री का न सिर्फ खुलासा किया, बल्कि पिस्टल बनाने वालों सहित सात अंतर्राज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया।  
विज्ञापन


पुलिस टीम लगातार खुफिया इनपुट पर काम कर रही थी। जब तस्करों के बिहार से झारखंड के लिए निकलने की बात सामने आई तो टीम इनके पीछे लग गई। टीम हजारीबाग के विष्णुपुर थाना के तहत विष्णुग्राम के सातमाइल चौक पहुंच गई। यहां टीम को जब हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री का पता चला तो घेराबंदी कर दी। इसके बाद हजारीबाग पुलिस से मदद मांगी गई और ज्वाइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

इस कार्रवाई में पकड़े गए सात में से चार तस्कर मुंगेर के हैं। जबकि तीन तस्कर झारखंड के बोकारो के रहने वाले हैं। अवैध हथियार बनाने का सबसे बड़ा गोरखधंधा बिहार के मुंगेर जिले में चलता है। एसटीएफ अधिकारियों का दावा है कि लगातार कार्रवाई होने की वजह से इस धंधे से जुड़े लोग बिहार से निकलकर दूसरे राज्यों को अपना ठिकाना बनाने लगे हैं। मुंगेर के लोग ही वहां पर चोरी छिपे फैक्ट्री लगाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें