फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में बड़ा हादसा : ट्रक से भिड़ी बारातियों की कार, तीन की मौत, छह घायल

Tue, 03 May 2022 01:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, पलामू,

सार

दुर्घटना राजधानी रांची से करीब 184 किलोमीटर दूर सतबरवा इलाके के पास सुबह करीब छह बजे हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार को बारातियों की एक कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भयावह हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना राजधानी रांची से करीब 184 किलोमीटर दूर सतबरवा इलाके के पास सुबह करीब छह बजे हुई। मेदिनीनगर-रांची मार्ग पर कार खड़े ट्रक से जा टकराई। मृतकों की पहचान सोना सिंह (45), लोकनाथ सिंह (40) और जोगेंद्र सिंह (36) के रूप में हुई है।
सतबरवा पुलिस थाना प्रभारी ऋषिकेश राय ने बताया कि एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि दो अन्य ने पलामू के अस्पताल में दम तोड़ा। दो घायलों को रांची के रिम्स भेजा गया है। चार अन्य को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें