फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 14 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की

Fri, 15 Nov 2019 09:56 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
विज्ञापन
हेमंत सोरेन
विज्ञापन

झारखंड की मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने गुरुवार रात विधानसभा चुनावों के लिए अपने 14 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसे मिलाकर अपने कोटे की 43 सीटों में से उसने अबतक 18 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने पार्टी के 14 उम्मीदवारों की दूसरी सूची गुरुवार रात जारी की। इसके अनुसार पार्टी ने बहरागोड़ा से समीर कुमार मोहन्ती, घाटशिला से रामदास सोरेन, पोटका से संजीव सरदार, सरायकेला से चंपई सोरेन, खरसांवा से दशरथ गगराई, चाईबासा से दीपक बिरुआ, मझगांव से निरल पूर्ति, मनोहपुर से जोबा मांझी, सिसई से जिग्गा सुसारन होरो, गोमिया से बबिता महतो, ईचागढ़ से सबीता महतो, सिल्ली से सीमा महतो, रांची से महुआ माझी और तमाड़ से विकास मुंडा को पार्टी का टिकट दिया है।

पार्टी अब तक कुल 18 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है और अपने कोटे की 25 अन्य सीटों पर अभी उसे अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी है। राज्य में भाजपा के खिलाफ बने महागठबंधन में झामुमो जहां 43 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस 31 सीटों पर जबकि सात सीटें लालू यादव की राजद के लिए छोड़ी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड में 30 नवंबर से प्रारंभ होकर 20 दिसंबर तक कुल पांच चरणों में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं। मतों की गिनती 23 दिसंबर को होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें