फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 15 और उम्मीदवारों की सूची, वरिष्ठ नेता सरयू राय का नाम नहीं

Fri, 15 Nov 2019 09:56 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
bjp - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए 15 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की। इसे मिलाकर अब तक पार्टी ने 81 विधानसभा सीटों में 68 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं, लेकिन आज भी वरिष्ठ नेता सरयू राय का नाम इस सूची में नदारद रहा।

विज्ञापन


राय का नाम अभी तक नहीं घोषित किए जाने पर माना जा रहा है कि अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले राय को किनारे करने की कोशिश जोरों पर हैं। भाजपा ने इससे पहले पिछले सप्ताह 52 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी और 12 तारीख की देर रात सुखदेव भगत के नाम वाली दूसरी सूची जारी की।

भाजपा को अब सिर्फ 13 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने हैं। यदि उसका अपने पुराने सहयोगी आजसू से सीटों को लेकर कोई समझौता होता है तो उसे कम से कम नौ से 12 सीटें उसके लिए छोड़नी होंगी, लेकिन वर्तमान में आजसू से उसका गठबंधन टूटता नजर आ रहा है क्योंकि दोनों पार्टियां अपने-अपने रुख पर अड़ी हुई हैं।
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम माथुर ने गुरुवार को कहा कि भाजपा ने आजसू के लिए नौ सीटें छोड़ रखी हैं और अब उन्हें तय करना है कि वह इस समझौते के लिए तैयार हैं या नहीं? इससे पहले वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने आजसू को आठ सीटें दी थीं, जिसमें से उसने पांच सीटें जीती थीं।

भाजपा की गुरुवार को जारी सूची में पोड़ैयाहाट से गजाधर सिंह, बरकट्ठा से जानकी यादव, धनवार से लक्ष्मी प्रसाद सिंह, गांडेय से जयप्रकाश वर्मा, बोकारो से विरंचीनारायण, चंदनक्यारी से अमर कुमार बाउरी, निरसा से श्रीमती अपर्णासेन गुप्ता, सराइकेला से गणेश महली, चाईबासा से जेबी तुबिद, मझगांव से भूषणपथ पिंगला, खरसांवा से जवाहर वनरा, खूंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा, मांडर से श्रीदेव कुमार धान, सिसई से दिनेश उरांव और कोलेबीरा से सुजान मुंडा के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें