फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साई पत्नी ने दो लाख रुपए जलाए, बच्चों को डुबाया तालाब में

Tue, 21 Jan 2014 03:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़ाई, झगड़ा, तलाक..पति-पत्नी की आपसी लड़ाई किस हद तक जा सकती है?
विज्ञापन


झारखंड के चतरा गांव में पति से नाराज एक महिला ने अपने दो बच्चों को तालाब में डुबो कर मार डाला। घर के दो लाख रुपए जला दिए और जेवर तालाब में फेंक दिए।

इतना ही नहीं बाद में महिला खुद कुंए में कूद गई लेकिन उसे बचा लिया गया। यह घटना सदर थाना क्षेत्र में हुई जहां पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पति से नाराज पत्नी घर से माचिस और कैरोसीन लेकर निकल पड़ी। रास्ते में ईंट के एक भट्टे में उसने दो लाख रुपए जलाए इसके बाद दोनों बच्चों को तालाब में डुबाकर मार दिया। वह खुद भी तालाब में कूद गई लेकिन पानी कम होने के कारण उसे कुछ नहीं हुआ।

इसके बाद उसने पास के एक कुंए में छलांग लगा दी। लेकिन एक स्थानीय व्यक्ति ने लोगों की मदद से महिला को बचा लिया।

जानकारी के अनुसार महिला सजरून निशा के पति के घर पड़ोस की एक लड़की का आना जाना था जिस कारण वह अपने पति से नाराज थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें