फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक वर्चस्व को लेकर हुई JMM नेता की हत्या?

Mon, 20 Jan 2014 11:26 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के जमशेदपुर में JMM नेता की बम फेंक कर हत्या कर दी गई। हत्यारे स्कॉर्पियो से आए थे और JMM के जिला उपाध्यक्ष लखाई हांसदा पर बम फेंका।
विज्ञापन


घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। हांसदा अपनी सफेद रंग की स्कॉर्पियो में बैठ ही रहे थे कि सामने की ओर से आ रही लाल रंग की स्कॉर्पियो ने उन पर बम से हमला किया।
विज्ञापन


इस घटना में हांसदा गंभीर तौर से घायल हो गए। उनके तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।

दूसरी ओर इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और दुकानें व बाजार बंद हो गए।

पुलिस को संदेह है कि इस घटना के पीछे राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई हो सकती है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जिले की सीमाओं को भी सील कर दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें