फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रामगढ़ में सरदार पटेल की प्रतिमा लगाने को लेकर आजसू ने रोका फ्लाईओवर निर्माण का कार्य, धारा 144 लागू

Fri, 14 Oct 2022 04:23 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रामगढ़ (झारखंड)।

सार

रामगढ़ के अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने बताया कि घटना के बाद मौके पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि हम निर्माण कार्य को फिर से शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। एनएचएआई ने फोर लेन फ्लाईओवर के निर्माण के लिए एक साल पहले यहां से सरदार पटेल की प्रतिमा को हटा दिया था।
विज्ञापन
आजसू पार्टी के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के रामगढ़ शहर में पटेल चौक के पास सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को फिर से स्थापित करने की मांग करते हुए विपक्षी पार्टी आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने गुरुवार को एक फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को रोक दिया। पटेल की प्रतिमा को एक साल पहले फ्लाईओवर परियोजना के कारण यहां से हटा दिया गया था। आजसू पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष दिलीप डांगी के नेतृत्व में पटेल चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर पहुंचे और जबरदस्ती काम को रोक दिया।

विज्ञापन


रामगढ़ के अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने बताया कि घटना के बाद मौके पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि हम निर्माण कार्य को फिर से शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने फोर लेन फ्लाईओवर के निर्माण के लिए एक साल पहले यहां देश के पहले गृह मंत्री की प्रतिमा को हटा दिया था। हालांकि फ्लाईओवर परियोजना के पूरा होने के बाद एनएचएआई को प्रतिमा को फिर से स्थापित करना था लेकिन इस परियोजना को पूरा होने में देरी हो रही है।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक विजय कुमार ने कहा कि निर्माण कार्य को फिर से शुरू करने के लिए हम स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। 20 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण सड़क का काम पूरा होने के बाद उसी स्थान सरदार पटेल की प्रतिमा अवश्य लगाई जाएगी। वहीं, आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा कि उन्होंने निर्माण कार्य रोक दिया है क्योंकि वे पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा को फिर से लगाना चाहते हैं।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर आजसू पार्टी और स्थानीय कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया है। जिसे लेकर मंगलवार को इलाके के पास सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। मोहम्मद जावेद हुसैन ने बताया कि पटेल चौक इलाके में आजसू पार्टी के लोग सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि पूजन कर रहे थे। लेकिन स्थानीय कांग्रेस विधायक एवं उनके समर्थकों ने यह कह कर इसका विरोध किया कि यह जमीन एक ग्रामीण की है न कि सरकारी और उस व्यक्ति ने अपनी भूमि में प्रतिमा लगाने की अनुमति नहीं दी है।

आजसू पार्टी के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के खिलाफ मंगलवार को जमीन का मालिक होने का दावा करने वाले व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। चौधरी ने बताया कि पटेल चौक पर पहले से सरदार पटेल की प्रतिमा थी जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर बनाने के लिए वहां से हटा दिया गया था और कार्य पूरा होने के बाद उचित स्थान पर स्थापित किया जाना था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया जा सका है।बता दें कि कांग्रेस झारखंड के सत्तारूढ़ गठबंधन का एक घटक है और आजसू पार्टी राज्य में पिछली भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें