अधिकारी ने बताया कि उदरनापुर इलाके के पास बड़कागांव-हजारीबाग मार्ग पर सोमवार शाम को यह हादसा उस समय हुआ जब एक दोपहिया वाहन की सामने से आ रही मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई।
झारखंड के हजारीबाग जिले में दो दोपहिया वाहनों की टक्कर के बाद एक ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई।
ट्रक की चपेट में आईं
विज्ञापन
कटकमदाग थाना प्रभारी डीके प्रजापति ने बताया कि उदरनापुर इलाके के पास बड़कागांव-हजारीबाग मार्ग पर सोमवार शाम को यह हादसा उस समय हुआ जब एक दोपहिया वाहन की सामने से आ रही मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं और ट्रक की चपेट में आ गईं।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अधिकारी ने बताया कि निजी स्कूल की 27 वर्षीय शिक्षिका शिला अंजलि हेम्ब्रम और उसकी दोस्त राजकुमारी मरांडी दोपहिया वाहन से अपने घर जा रही थीं। तभी हादसा हो गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार सुबह शेख भिकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।
कई घंटों बाद खुला जाम
दुर्घटना के तुरंत बाद, गुस्साए ग्रामीणों ने बड़कागांव-हजारीबाग रोड को करीब साढ़े सात बजे जाम कर दिया और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर कई घंटों के बाद जाम खुलवाया।