फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: आयकर विभाग ने झारखंड में कई जगह मारे छापे, टैक्स चोरी मामले में रियल एस्टेट कारोबारी रहे निशाने पर

Mon, 30 Oct 2023 12:55 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

यह छापेमारी टैक्स चोरी के मामले में की गई। आयकर विभाग ने इस मामले में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी छापेमारी की। 
विज्ञापन
झारखंड में आयकर विभाग की छापेमारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने सोमवार को झारखंड में कई  जगह छापेमारी की। यह छापेमारी देवघर और जसीडीह में रियल एस्टेट कारोबियों के ठिकानों पर की गई। यह छापेमारी टैक्स चोरी के मामले में की गई। आयकर विभाग ने इस मामले में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी छापेमारी की। बता दें कि झारखंड में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी होने का खुलासा हुआ है। आयकर विभाग का अनुमान है कि यह कर चोरी करीब 12 हजार करोड़ रुपये सालाना से अधिक की है।  आयकर के अधिकारियों ने आयकर चोरी का पता लगाने के लिए ऑल इंडिया जीएसटी, आयकर वसूली और टैक्स जीडीपी अनुपात के आंकड़ों को आधार बनाया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में झारखंड सकरार को जीएसटी के रूप में 18491 करोड़ रुपये मिले। वहीं आयकर में राज्य को सिर्फ 8640 करोड़ रुपये ही मिले। इतने बड़े अंतर से ही साफ है कि राज्य में बड़े पैमाने पर आयकर चोरी हो रही है। टैक्स-जीडीपी अनुपात के मामले में भी झारखंड का नंबर काफी नीचे हैं। पूरे देश में जहां टैक्स-जीडीपी अनुपात 11.8 प्रतिशत है, वहीं झारखंड में यह अनुपात 6.7 प्रतिशत है।   
विज्ञापन


इस मामले में आयकर विभाग कई बार झारखंड में छापेमारी कर चुका है। बीते साल के अंत में आयकर विभाग ने झारखंड में स्टील कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसमें रांची, गिरिडीह और देवघर में  30 से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा गया था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें