फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने के आरोप में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, दंपति हिरासत में

Sat, 18 Mar 2023 06:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पति ने कथित तौर पर उस व्यक्ति को बेरहमी से पीटा। पीड़ित सुबह तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सरायकेला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के सरायकेला-खरसवां जिले में ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने के आरोप में एक दंपति ने शनिवार को कथित तौर पर 27 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि लिंचिंग शिवनारायणपुर में उस समय हुई, जब एक व्यक्ति शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात ट्रैक्टर से बैटरी चुराने की कोशिश कर रहा था। उसके मालिक ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दंपति ने कथित तौर पर उस व्यक्ति को बेरहमी से पीटा। पीड़ित सुबह तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सरायकेला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दंपति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें