फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन की मौत, प्लेटफॉर्म पर हुआ हादसा

Sat, 18 Mar 2023 11:29 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

RPF के अनुसार, 'प्लेटफॉर्म नंबर-3 तक पहुंचने के लिए तीन लोग पटरियों को क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस आ गई। इस ट्रेन का गोमोह स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं है, ट्रेन की रफ्तार भी तेज थी। ऐसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।' 
 
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के धनबाद रेलवे डिवीजन में पटरी पार करते समय हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर विजय शंकर ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमोह रेलवे स्टेशन पर हुई।
विज्ञापन

RPF के अनुसार, 'प्लेटफॉर्म नंबर-3 तक पहुंचने के लिए तीन लोग पटरियों को क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस आ गई। इस ट्रेन का गोमोह स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं है, ट्रेन की रफ्तार भी तेज थी। ऐसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।' 

मृतकों की पहचान मनोज सब (19), शिव चरण सब (20) और बबलू कुमार (20) के रूप में हुई है। वे प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर आसनसोल-गोमोह पैसेंजर से उतरे थे और प्लेटफॉर्म नंबर 3 तक पहुंचने के लिए ट्रैक पार कर रहे थे। उनके रिश्तेदारों ने पहचान की। 
विज्ञापन

शरीर के अंगों को इकट्ठा करने के लिए अप लाइन पर ट्रेन की आवाजाही रोक दी गई और सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और कई अन्य ट्रेनों को डाउन लाइन से गुजारा गया। शिव चरण और बबलू कुमार धनबाद में काम करते थे और सदानंद मेले में शामिल होने के लिए गोमोह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें