फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, ईंट-पत्थर से कूचलकर की हत्या

Mon, 24 Aug 2020 09:49 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
rape - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

झारखंड के महगामा में एक 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ये बच्ची मूक-बधिर थी और आंठवीं कक्षा में पढ़ती थी। बच्ची के साथ उसी के स्कूल में दुष्कर्म किया गया और ईंट-पत्थर से कूचलकर मार दिया गया। ये बच्ची स्कूल के पास दूसरे गांव में रहती थी।

विज्ञापन



इधर महगामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखी है और गोड्डा जिले में 13 साल की बच्ची के साथ हुए कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में जानकारी दी। बच्ची का शव स्कूल के एक कमरे में मिला।



बता दें कि शनिवार शाम से बच्ची लापता थी, परिवार वालों ने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता ना चला। रविवार की सुबह कुछ लोगों ने स्कूल के परिसर में बच्ची का शव देखा, जिसके बाद परिजन और दूसरे लोग वहां इकट्ठे हो गए। बच्ची के सर पर चोट के कई सारे निशान थे।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू की लेकिन गांव वालों ने विरोध करना शुरू कर दिया। गांव के लोग वरिय पुलिस अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे, इस पर एसपी वाईएस रमेश ने कहा कि घटना का एक भी दोषी बच नहीं पाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें