फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में भीषण सड़क हादसा: रोड किनारे खड़ी कंटेनर से कार टकराई, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Fri, 11 Feb 2022 05:05 PM IST
रोमा रागिनी अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के सरायकेला खारसावां जिले में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक नींद में था। 
विज्ञापन
झारखंड में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के सरायकेला-खारसवां जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कार रोड किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


चांडिल थाने के इंचार्ज शंभु शरण दास ने बताया कि परिवार बरकाखाना से जमशेदपुर जा रहा था, तभी कार चांडील थाना क्षेत्र के नागराडीह में रांची और जमशेदपुर के बीच NH पर कंटेनर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोगों को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में पति-पत्नी सहित एक बच्चा भी शामिल है। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जमशेदपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया और शवों को सरायकेला के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने संभावना जताई है कि ड्राइवर गाड़ी चलाते समय सो गया, इस कारण रोड किनारे खड़ी कंटेनर से कार जाकर टकरा गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें