फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम में आईईडी ब्लास्ट में एक जख्मी, बोइपाईसासांग गांव के पास जंगल में हादसा

Wed, 15 Nov 2023 03:38 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा

सार

Jharkhand: पीड़ित की पहचान मधु तैसुम के रूप में हुई है। वे जंगल में जलावन की लकड़ी इकट्ठा कर रहे थे इसी दौरान माओवादियों की ओर से सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में आईईडी विस्फोट में 35 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया, पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।  पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बोइपाईसासांग गांव के पास एक जंगल में हुई। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीड़ित की पहचान मधु तैसुम के रूप में हुई है। वे जंगल में जलावन की लकड़ी इकट्ठा कर रहे थे इसी दौरान माओवादियों की ओर से सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट हो गया। पुलिस ने बताया कि उसे पहले हाथीबुरू में सीआरपीएफ शिविर ले जाया गया और फिर चक्रधरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया।  उन्होंने बताया कि तैसुम की हालत स्थिर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें