Jharkhand: पीड़ित की पहचान मधु तैसुम के रूप में हुई है। वे जंगल में जलावन की लकड़ी इकट्ठा कर रहे थे इसी दौरान माओवादियों की ओर से सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट हो गया।
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में आईईडी विस्फोट में 35 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया, पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बोइपाईसासांग गांव के पास एक जंगल में हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पीड़ित की पहचान मधु तैसुम के रूप में हुई है। वे जंगल में जलावन की लकड़ी इकट्ठा कर रहे थे इसी दौरान माओवादियों की ओर से सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट हो गया। पुलिस ने बताया कि उसे पहले हाथीबुरू में सीआरपीएफ शिविर ले जाया गया और फिर चक्रधरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि तैसुम की हालत स्थिर बताई गई है।