झारखंड के जामताड़ा जिले में सोमवार को हाथियों के झुंड ने दो लोगों को कुचल दिया। जान गंवाने दोनों लोगों में एक सात वर्षीय लड़का भी शामिल है। एक वन अधिकारी ने बताया कि यह घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 210 किलोमीटर दूर बनखंजो गांव में हुई।
नारायणपुर वन रेंज अधिकारी आरसी पासवान ने कहा कि धनबाद जिले के टुंडी से सोमवार को करीब 35 हाथियों का एक झुंड इलाके में घुस आया। इस दौरान एक 50 वर्षीय व्यक्ति और नाबालिग लड़का झुंड के करीब चले गए। उन्होंने कहा कि वन विभाग ने हाथियों को क्षेत्र से भगाने के लिए टीमें तैनात की हैं।