फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News Update: आदिवासियों की आबादी में कमी पर बोले बाबूलाल मरांडी, कहा- रोजगार की कमी इसका प्रमुख कारण

Mon, 20 Nov 2023 02:54 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand News Update: आदिवासियों की घटती आबादी पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, राज्य में रोजगार की कमी के कारण पलायन हो रहा है।
विज्ञापन
Babulal Marandi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदिवासियों की आबादी कम होने को लेकर झारखण्ड में राजनीति तेज हो गई है। इसी बीच झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, जब इतनी बड़ी आबादी मजदूरी के लिए राज्य से बाहर जाती है तो आबादी कम हो जाती है। 
विज्ञापन


उन्होंने झारखण्ड में आदिवासियों की आबादी कम होने के आरोपों पर बयान देते हुए कहा कि राज्य में रोजगार की कमी के कारण लोग पलायन कर रहे हैं। हमारे पास खनिज और पर्यटन है लेकिन फिर भी पलायन हो रहा है। अगर बुनियादी ढांचे को मजूबत किया जाए तो यह मुद्दा कम हो सकता है। लेकिन वर्तमान की राज्य सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया इसलिए पलायन लगातार बढ़ रहा है।
 
बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला
साथ ही सीएम हेमंत सोरेन पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, यह सरकार बनते ही पैसा कामने में लग गई। सरकार का काम जनता के लिए होता है लेकिन यहां वे परिवार के लिए कमाई में व्यस्त है। सरकार में एजेंटों, बिचौलियों, भ्रष्ट अधिकारियों को खास पदों पर बैठाया गया। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा, ईडी ने उन्हें पांच नोटिस दिए लेकिन वह उनके सामने पेश नहीं हुए। हमारी ईडी से यही मांग है अगर कोई संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति पेश नहीं होता है तो उन पर भी उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो लोगों का कानून से विश्वास उठ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें