फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zero tolerance on Terror: आतंकवादी और उनको मदद पहुंचाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

Sun, 16 Jun 2024 02:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

एलजी मनोज सिन्हा ने नागरिक और पुलिस प्रशासन को आतंकवादी पारिस्थितिकी तंत्र को बेअसर करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर काम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और उनके तंत्र को मदद पहुंचाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह बात उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुरक्षा स्थिति पर श्रीनगर राजभवन में उच्च स्तरीय बैठक में कही। 

विज्ञापन


एलजी ने नागरिक और पुलिस प्रशासन को आतंकवादी पारिस्थितिकी तंत्र को बेअसर करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग आतंकवादियों को मदद पहुंचाते हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

मनोज सिन्हा ने डीसी और एसएसपी से उनके संबंधित जिलों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी और नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेस की नीति अपनाते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अमरनाथ यात्रा, अतंरराष्ट्रीय योग दिवस और ईद-उल-अजहा के लिए पुलिस और जिला प्रशासनों की ओर से की गई तैयारियों पर भी मंथन किया गया। 
विज्ञापन


बैठक में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, सड़कों के उन्नयन सहित यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों पर निर्देश दिए गए। बैठक में कश्मीर की विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। एलजी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं, सार्वजनिक सेवाओं के वितरण और समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएडीपी) सहित सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने संसदीय चुनाव और माता खीर भवानी मेले के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें