फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 में जेड मोड़ और 2026 तक तैयार होगी जोजिला टनल, रोमांचित कर देने वाला होगा घाटी से लद्दाख का सफर

Tue, 21 Jul 2020 10:44 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
टनल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाली जेड मोड़ टनल जून, 2021 तक बनकर तैयार हो जाएगी। वहीं, जोजिला दर्रे पर प्रस्तावित एशिया की सबसे लंबी जोजिला सुरंग को जून, 2026 तक तैयार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को श्रीनगर में मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम की अध्यक्षता में बैठक के दौरान यह जानकारी नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के अधिकारियों ने दी।

एनएचआईडीसीएल के अनुसार जेड मोड़ टनल परियोजना में 6.5 किलोमीटर टनल, 6 किलोमीटर एप्रोच रोड, दो मुख्य पुल और एक छोटा पुल शामिल है। 2379 करोड़ की लागत से जारी निर्माण कार्य को 30 जून, 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे सोनमर्ग को ऑल वेदर कनेक्टिविटी मिलेगी। इसी तरह से 14.15 किलोमीटर लंबी जोजिला टनल का काम भी रफ्तार पकड़ने वाला है।
विज्ञापन


जोजिला परियोजना में सुरंग के अलावा जेड मोड़ टनल से टनल तक 18 किलोमीटर लंबी सड़क, दो स्नो गैलरी, चार बड़े पुल और 18 एवलांच डैम बनाए जाएंगे। 4430 करोड़ की इस परियोजना के जून, 2026 तक पूरे होने की संभावना है। बैठक में मंडलायुक्तों, जिला उपायुक्तों समेत संबंधित विभागाें के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः पायलट की बगावत के बीच छत्तीसगढ़ के सीएम और उमर आमने-सामने, अब्दुल्ला बोले- अब बहुत हुआ मिस्टर बघेल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें