फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश सेवा: जम्मू कश्मीर में सीडीएस की परीक्षा देने के लिए युवाओं में उत्साह, कॉर्मस कॉलेज में 380 ने लिया भाग 

Mon, 11 Apr 2022 12:39 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी हजारों युवाओं ने संयुक्त रक्षा सेवाओं के लिए परीक्षा दी। कॉमर्स कॉलेज से परीक्षा देकर लौटी रेणुका, सौरभ, मुफ्तियार, नायदा और मंजीत ने बतया कि पेपर अच्छा रहा।
विज्ञापन
जम्मू में सीडीएस परीक्षा देते आते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से ली जा रही संयुक्त सुरक्षा सेवा (सीडीएस) की परीक्षा सोमवार को संपन्न हो गई। शहर के महिला कॉलेज परेड, कॉमर्स कॉलेज सहित प्रदेश के अन्य शिक्षण संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कॉमर्स कॉलेज में 380 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

विज्ञापन


प्रदेश के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी हजारों युवाओं ने संयुक्त रक्षा सेवाओं के लिए परीक्षा दी। कॉमर्स कॉलेज से परीक्षा देकर लौटी रेणुका, सौरभ, मुफ्तियार, नायदा और मंजीत ने बतया कि पेपर अच्छा रहा। लगभग सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से आए थे। उम्मीद है कि इस बार सीडीएस में चयन होगा।

नायदा ने कहा कि उसने बीते साल भी परीक्षा दी थी, लेकिन दो नंबर कम आने से मेरिट सूची में जगह नहीं बना पाई। वहीं, महिला कॉलेज परेड में परीक्षा देने पहुंचे सुनील और रविंद्र ने कहा कि कई प्रश्नों में विचलित किया। 70 फीसदी पेपर अच्छा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभक्ति का जजबा लेकर परीक्षा में बैठे थे। सामान्य वर्ग का मेरिट ज्यादा जाता है, फिर भी सूची में नाम आने की पूरी उम्मीद है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें