फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजल की बरसी पर बारामुला में भड़की हिंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला जिले के पलहालन में भड़की हिंसा को काबू करने के दौरान सुरक्षाबलों की फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं घटना के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्रीनगर से करीब 35 किलोमीटर दूर पलहालन इलाके में सोमवार को अफजल गुरु की दूसरी बरसी पर सुबह से ही प्रदर्शन देखने को मिल रहे थे। दोपहर तक प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच भिड़ंत भी हुई।

प्रदर्शनकारी जवानों पर पत्थर बरसाने लगे। हालात बेकाबू होते देख सुरक्षाबलों ने बल प्रयोग किया। स्थिति को काबू करने के लिए फायरिंग भी की गई, जिसमें बागात मोहल्ला, पलहालन के रहने वाले एक युवक फारूक अहमद भट की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण बन गए और प्रदर्शनों का दौर फिर से शुरू हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

मंगलवार को कश्मीर बंद का आह्वान

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ भी शुरू कर दी है, ताकि तथ्यों को खंगाला जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा गया।

पलहालन में सुरक्षाबलों की फायरिंग में युवक की मौत को लेकर अलगावादी संगठन हुर्रियत (ग) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी ने मंगलवार को कश्मीर बंद का आह्वान किया है। इसका समर्थन हुर्रियत (म) के साथ साथ अन्य अलगाववादी संगठनों ने भी किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें