फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने एलओसी से सटे तंगधार में आयोजित किया यूथ मेला

Fri, 05 Feb 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर की नियंत्रण रेखा से सटे तंगधार में सेना ने यूथ मेला का आयोजित किया। इस मेले का उद्देश्य युवाओं को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम आदि सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था।
विज्ञापन


तंगधार, चन्नीपुरा, गुंडी गुजरां, टीटवाल, दिलदार, खोरापुरा, बागबेला और कंडी इलाकों से करीब 500 युवाओं ने पीएमएमवाई के तहत विभिन्न रोजगार के अवसर और ऋण योजनाओं के साथ-साथ एनएसडीसी द्वारा प्रदान सुविधाओं के बारे में जाना।

तंगधार में सेना के युवा रोजगार गाइडेंस नोड पर कंप्यूटर नेटवर्क की सुविधा एनएसडीसी के लिए आनलाइन पंजीकरण के लिए और स्थानीय युवाओं को बढ़ावा देने, उनका मार्गदर्शन और उनकी प्रगति की निगरानी के लिए उनका डेटा अपडेट करने के लिए इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा इन युवाओं के लिए सेना श्रीनगर के जैकलाई प्रशिक्षण केंद्र में भर्ती प्रशिक्षण दे रही है, ताकि अप्रैल में होने वाली भर्ती रैली के लिए अधिक से अधिक युवाओं को चयय के लिए तैयार किया जा सके।

गौरतलब है कि दूरदराज के इलाके में सहायता करने, उन्हें प्रेरित करने और उनका मार्गदर्शन करने के उद्देश्य से ऐसे मेलों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें