फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yasin Malik: शहीद स्क्वाड्रन लीडर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- हत्याओं के बाद जश्न मना रहे थे, मुझे खून के बदले खून चाहिए

Thu, 26 May 2022 10:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

यासीन मलिक की सजा पर वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना की पत्नी निर्मल खन्ना का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि मेरे पति और तीन अन्य जवानों की हत्या के बाद ये लोग मौके पर घेरा बनाकर नाच रहे थे। घर के बाहर मैंने जो मंजर देखा था वो कभी नहीं भूल सकती। मुझे तो खून के बदले खून चाहिए। 
विज्ञापन
स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना की पत्नी निर्मल खन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेंरर फंडिग मामले में यासीन मलिक को ताउम्र कैद की सजा सुनाने के बाद उसे तिहाड़ जेल ले जाया गया। फिर वही जेल(नंबर-7) में उसे रखा गया, लेकिन हाई सिक्योरिटी सेल की सुरक्षा और बढ़ा दी गई। करीब छह घंटे तक यासीन मलिक अदालत परिसर में सुनवाई के दौरान मौजूद रहा। 
विज्ञापन


वहीं, यासीन मलिक की सजा पर वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना की पत्नी निर्मल खन्ना का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि मेरे पति और तीन अन्य जवानों की हत्या के बाद ये लोग मौके पर घेरा बनाकर नाच रहे थे। घर के बाहर मैंने जो मंजर देखा था वो कभी नहीं भूल सकती। मुझे तो खून के बदले खून चाहिए। 

बुधवार को निर्मल खन्ना ने यासीन की सजा को लेकर कहा, ये मामला टेरर फंडिंग का है। इसका फैसला अदालत ने अपने विवेक से दिया है, जिसका सम्मान करती हूं। मेरे पति और तीन अन्य की हत्या का केस अभी चल रहा है। वायुसैनिकों की हत्या मामले में मुझसे यदि कोई पूछे तो मुझे खून के बदले खून चाहिए। 
विज्ञापन


निर्मल खन्ना ने कहा - मेरे पति 25 जनवरी 1990 की सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे। यासीन मलिक ने करीब आकर उनसे एक जगह का पता पूछा और फिर उनके पेट में गोली मार दी। स्क्वाड्रन लीडर गोली लगने के बावजूद यासीन मलिक से गुत्थमगुत्था हुए और उसकी बंदूक की नली ऊपर की ओर कर गोलियां खत्म कीं। 
विज्ञापन

इससे उनके साथी फ्लाइट लेफ्टिनेंट बीआर शर्मा की जान बच गई। इसी बीच दूसरे आतंकियों ने स्क्वाड्रन लीडर को 27 गोलियां मारीं। कुल 28 गोलियां लगने से पति की शहादत हुई। 

निर्मल खन्ना ने कहा कि यासीन और उसके साथियों ने उनके पति का एक बार कत्ल किया, लेकिन हुकूमतें 32 साल चार माह से इस कत्ल को दोहरा रही हैं। बेहद अफसोस की बात है कि खुलेआम एक अफसर और तीन जवानों की हत्या करने वाला इतने लंबे समय तक जीवित रहने में कामयाब रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें