फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Encounter: कुपवाड़ा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

Thu, 26 May 2022 09:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया है। मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
kupwara Encounter - फोटो : साकिव नबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। मौके से हथियार बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुपवाड़ा के जुमागुंड गांव से कुछ आतंकी भारत की सीमा में प्रवेश करने की फिराक में हैं। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। 

मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। आईजीपी कश्मीर ने बताया कि मारे गए दहशतगर्द प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े थे। आतंकियों की पहचान की जा रही है। मौके से हथियार और गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया गया है। 
विज्ञापन

 
बारामुला में जैश के तीन पाकिस्तानी आतंकी ढेर, पुलिस का जवान शहीद 

इससे पहले, कल यानि बुधवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला के करीरी इलाके में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुठभेड़ में जैश-ए- मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मारा गिराया था। इस मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान भी शहीद हो गया। मारे गए तीनों आतंकी श्रीनगर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। दहशतगर्दों के पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन

इस साल अब तक 22 पाकिस्तानी आतंकी मारे गए

जम्मू-कश्मीर पुलिस और 52 आरआर के सेना के जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षाबलों ने बारामुला में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया है। वे पिछले तीन से चार महीनों से इस इलाके में सक्रिय थे। सुरक्षाबल लगातार उन पर नजर बनाए हुए थे। इस साल अब तक 22 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गया है।

इससे पहले मंगलवार को कश्मीर में आतंकियों ने दो वारदातों को अंजाम दिया। श्रीनगर में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाया। वहीं, कुलगाम में दहशतगर्दों ने सीआरपीएफ और पुलिस की नाका पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया। दोनों वारदातों में आतंकी भागने में सफल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें