फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वुशू के अंडर-9 आयुवर्ग में शोपियां के इशा इकबाल ने जीता स्वर्ण

Mon, 25 Dec 2023 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भगवती नगर में 17वीं यूटी जेएंडके वुशू चैंपियनशिप करवाई गई। दूसरे दिन रविवार को सांडा स्पर्धा में सब जूनियर व जूनियर वर्ग (लड़के और लड़कियां) के मुकाबले विभिन्न भार वर्गों में करवाए गए।
अंडर-9 आयुवर्ग के 28 किग्रा से कम भार वर्ग में लड़कों में शोपियां के ईशा इकबाल ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि लड़कियों में किश्तवाड़ की पारिसा जाफर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, 32 किग्रा भारवर्ग में लड़कों में बांदीपोरा के एहसान जहूर और लड़कियों में सांबा की अतिफा बातुल ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि ओपन भारवर्ग में लड़कों में बडगाम के शाहजैब मलिक और लड़कियों में केसी स्कूल की वसुधा शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-12 आयुवर्ग के विभिन्न भार वर्गों में लड़कों में उधमपुर के आर्नव, श्रीनगर के मोहम्मद अनस, खेलो इंडिया सेंटर (केआईसी) जम्मू के चितवम, केआईसी सोपियां के एहसान उल हक, बांदीपोरा के उमर अली सोफी और केआईसी सोपियां के अदनान यासिन ने स्वर्ण पदक जीता। लड़कियों में शोपियां की बईशा, सांबा की गीनाक्षी और केआईसी हिंदवाड़ा की शोफिया हिलाल ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 आयुवर्ग के विभिन्न भारवर्गों में लड़कों में अखनूर के बलविंदर कुमार, अनंतनाग के निनाद सरताज, रियासी के दीपक कुमार और सांबा के सूर्यवीर ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के सदस्य राजीव शर्मा मुख्य अतिथि थे। मुख्य खेल अधिकारी खेल परिषद हनीफ चौधरी, उपाध्यक्ष सुनील शर्मा और एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव डीएसपी शरत चंद सम्मानित अतिथि थे। द्रोणाचार्य आवार्ड से सम्मानित कुलदीप हांडू ने मेहमानों का स्वागत किया और कार्यक्रमों और वुशु उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अतिथियों को कार्यक्रम की स्मारिका भेंट की। मुख्य अतिथि राजीव शर्मा ने मेगा इवेंट के आयोजन के लिए जम्मू-श्मीर वुशू एसोसिएशन को बधाई दी। प्रतियोगिता में 19 जिलों, 5 खेलो इंडिया सेंटर और जेएंडके पुलिस के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वुशू स्पोर्ट्स यूटी जम्मू-कश्मीर में शीर्ष खेलों में से एक है। इसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्चतम पदक और पुरस्कार हासिल किए हैं। चैंपियनशिप का समापन समारोह 26 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें