जम्मू। बठिंडी में सोमवार को दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश सहित अन्य राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा। बड़ी माली के दोनों मुकाबले बराबरी पर छूटे हैं। इस मौके पर इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता और पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ जेकेयूटी के चेयरमैन सुखनंदन चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने मुकाबले के बाद पहलवानों को सम्मानित किया।
बठिंडी में हुए दंगल में दो मालियां हुईं। बड़ी माली का मुकाबला गनी मलेरकोटला (पंजाब) और रोजी पहलवान कपूरथला के बीच हुआ, जो बराबरी पर छूटा है। दूसरा मुकाबला छोटा गनी (पंजाब) और रोहतक (हरियाणा) के सोमवीर पहलवान के बीच हुआ। दोनों पहलवानों में काफी संघर्ष हुआ, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौधरी सुखनंदन ने कहा कि खेल मनोवैज्ञानिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों में भाग लेने से शरीर स्वस्थ और तनाव से मुक्त होता है। इस अवसर पर सरपंच सोनम औलख, नगर निगम पार्षद नरेंद्र सिंह बंटी, एसएचओ दीपक पठानिया, वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर गुलाम अली खटाना, वसीम खान और लियाकत अली आदि उपस्थित रहे।