फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के पलविंदर ने जीता बनतालाब दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। रायपुर दोमाना के बनतालाब में बाबा कैलख नाथ दंगल कमेटी के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह गिल्ली के नेतृत्व में दंगल करवाया गया। जिसे पंजाब के पलविंदर क्वायली पहलवान ने जीता है। उन्होंने बड़ी माली के मुकाबले में जम्मू के बीनिया मीन को पटकनी दी। विजेता को 1.1 लाख रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बड़ी माली में का मुकाबला जम्मू के बीनिया मीन और पंजाब के पलविंदर क्वायली के बीच हुआ, जिसे पलविंदर पहलवान ने जीता है। दूसरी माली में अजनाला अमृतसर के परविंदर और दिल्ली के मोनू पहलवान के बीच में मुकाबला बराबरी पर छूटा है। तीसरी माली के मुकाबले में खन्ना पंजाब के लवप्रीत ने आरएस पुरा के काका पहलवान को पटकनी दी। इस अवसर पर युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंदीप सिंह और टीम जम्मू के चेयरमैन जोरावर सिंह जमवाल मुख्य अतिथि थे। युवा राजपूत सभा की ओर से विजेताओं को महाराजा हरि सिंह अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर बलबीर सिंह, अजगर अली, विक्की चिब, चेयरमैन जेएमसीए कुलदीप सिंह चिब और टीनू लंगेह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें