फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने चीन की बढ़ाईं धड़कनें: लद्दाख में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग, जानें कितनी ऊंचाई पर होगा निर्माण

Sat, 27 Jul 2024 09:55 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लेह

सार

जब यह बनकर तैयार होगी तब यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी। पीएमओ के अनुसार, शिंकुन ला सुरंग से सशस्त्र बलों और उपकरणों की तेज और कुशल आवाजाही सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
शिंकुन ला सुरंग - फोटो : X: @narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख के कारगिल में शिंकुन ला सुरंग परियोजना पर काम शुरू होगा। शुक्रवार को कारगिल पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने सुरंग बनाने के लिए पहला विस्फोट किया। इस परियोजना में 4.1 किलोमीटर लंबी ट्विन-ट्यूब सुरंग शामिल है। इसका निर्माण निमू-पदुम-दारचा रोड पर लगभग 15,800 फुट की ऊंचाई पर किया जाएगा। इससे लेह का हर मौसम में संपर्क स्थापित होगा। 

विज्ञापन

यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी। पीएमओ के अनुसार, शिंकुन ला सुरंग न केवल हमारे सशस्त्र बलों और उपकरणों की तेज और कुशल आवाजाही सुनिश्चित करेगी, बल्कि लद्दाख में आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा देगी।
विज्ञापन

पहुंच का सबसे छोटा मार्ग
परियोजना पूरी होने पर सेना और हथियार पूरे साल हर मौसम में लद्दाख में ले जाना आसान होगा। चीन के साथ सीमा पर लगातार तनाव बना हुआ है, ऐसे में सेना को एक नया आत्मविश्वास मिलेगा। लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों में पहुंच का सबसे छोटा मार्ग होगा। एलएसी और एलओसी पर सेना को तुरंत पहुंचाने में मददगार होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें