फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नर्सिंग दिवस पर नर्सों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश भर के चिकित्सा संस्थानों में शुक्रवार को विश्व नर्सिंग दिवस की धूम रही। इस दौरान महान नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल को याद किया गया। इसके साथ स्टाफ की समस्याओं को उजागर किया। जीएमसी में हुए कार्यक्रम में नर्सों को सम्मान देने के साथ स्टाफ की कमी को उठाया गया।
विज्ञापन

मेटरन तृप्ता चिब को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा नर्सिंग स्टाफ को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इनमें नर्सिंग छात्राएं भी शामिल रहीं। एएमटी स्कूल सहित अन्य संस्थाओं की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्यातिथि जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने बधाई दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एसोसिएटेड अस्पतालों में शीघ्र नर्सों की कमी दूर की जाएगी। राजीव गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग कैंपस, चक्क भलवाल में नर्सिंग क्षेत्र बढ़ाने पर जोर दिया गया। प्रिंसिपल रफीका बशीर और सुमिता रानी ने एमएससी नर्सिंग पहले वर्ष से आधुनिक नर्स पर प्रकाश डाला। गोविंद परीक सहायक प्रोफेसर ने भविष्य के ट्रेंड पर प्रभावशाली विचार रखे। इसी तरह दीक्षा शर्मा, सोनाली दमाथिया और श्रेया असगोत्रा ने भी बातें साझा कीं। एमएस कटोच चेयरमैन, अंजना मौजूद रहे। वहीं, एसएमजीएस अस्पताल में दोपहर को कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें