फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण और मिट्टी के संरक्षण की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (जीडीसी) मढ़ की आईक्यूएसी और छात्र कल्याण समिति की ओर से वीरवार को अभिभावकों और शिक्षकों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. एकता गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि महामारी के बाद अभिभावक और शिक्षक बच्चे के समग्र विकास के लिए मदद कर सकते हैं। इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण और मिट्टी के संरक्षण पर जोर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद छात्रों के प्रदर्शन के संबंध में शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद सत्र हुआ। इसमें अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों के विकास के लिए सुझाव दिए। रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. बलविंदर सैनी ने छात्रों और अभिभावकों को आगामी परीक्षाओं के मिश्रित पैटर्न से संबंधित निर्देशों के बारे में जानकारी दी। इको क्लब की संयोजक प्रो. अंजना चिब ने सभा को जलवायु संकट के बारे में बताया। इस मौके पर प्रो. आशु जॉली, प्रो. अंजना चिब, प्रो. शालू गुप्ता, शारकुन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें