फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : टीआरएफ सरगना और पूर्व हुर्रियत कार्यकर्ता के घर एनआईए का छापा, मिले कई सुराग

Fri, 08 Apr 2022 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

एनआईए की विभिन्न टीमों द्वारा जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ  की मदद से घाटी में 11 जगहों पर छापेमारी को अंजाम दिया गया। श्रीनगर में छह, बारामुला में दो तथा अवंतिपोरा, बडगाम व कुलगाम जिले में एक-एक स्थानों पर कार्रवाई की गई। घरों की तलाशी में कई सुराग हाथ लगे जिन्हें मामले की जांच के लिए कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन
एनआईए की टीम की कार्रवाई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर समेत पूरे भारत में हिंसक गतिविधियों, युवाओं को कट्टरपंथी बनाने व आतंकवाद के दलदल में शामिल करने के लिए रची गई साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने वीरवार को कश्मीर में 11 स्थानों पर छापे मारे। द रजिस्टेंस फ्रंट के कमांडर बासित अहमद डार और एक पूर्व हुर्रियत कार्यकर्ता के घरों को भी खंगाला। इस कार्रवाई में जांच एजेंसी के हाथ कई सुराग लगे हैं। कई डिजिटल सबूत और आपत्तिजनक सामग्री भी टीम अपने साथ ले गई है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एनआईए की विभिन्न टीमों द्वारा जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ  की मदद से घाटी में 11 जगहों पर छापेमारी को अंजाम दिया गया। श्रीनगर में छह, बारामुला में दो तथा अवंतिपोरा, बडगाम व कुलगाम जिले में एक-एक स्थानों पर कार्रवाई की गई। घरों की तलाशी में कई सुराग हाथ लगे जिन्हें मामले की जांच के लिए कब्जे में लिया गया।

सूत्र बताते हैं कि टीआरएफ  की कमान संभालने वाले कमांडर बासित अहमद डार के घर पर भी छापा पड़ा जिस पर हाल ही में एनआईए ने तीन अन्य आतंकियों के साथ 10-10 लाख का इनाम घोषित किया गया था। बासित स्थानीय आतंकी है जो दक्षिण कश्मीर के रेडवनी कुलगाम का है। डार कश्मीर में टीआरएफ  का ऑपरेशनल चीफ  कमांडर बताया जाता है। 
विज्ञापन


ठेकेदारी करता है पूर्व हुर्रियत कार्यकर्ता
बारामुला जिले के टंगमर्ग इलाके के हारी वुंटू गांव में गुलाम नबी नजार के घर पर भी कार्रवाई की गई जो पूर्व हुर्रियत कार्यकर्ता व ठेकेदार है। छापे के दौरान भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें