पौनी चक इलाके से एक युवती लापता हो गई है। युवती की मां ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पोली देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी रितू शर्मा गोल पुली में रहने वाली दूसरी बेटी के पास शादी समारोह के लिए गई थी। 11 अक्तूबर को वह बहन के यहां से घर के लिए निकली।
काफी देर बाद जब दूसरी बेटी ने मां से बात की तो पता चला कि रितु घर नहीं पहुंची। पहले तो मां ने समझा कि वह किसी रिश्तेदार के यहां चली गई होगी। लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं है। आखिर बुधवार को पुलिस को सूचित कर दिया गया।