फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः नशे में धुत पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, लोगों ने आरोपी को रस्सी से बांधा

Tue, 15 Oct 2019 02:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर बलीनाला इलाके में सोमवार शाम को नशे की हालत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को लाठी से पीट कर मार डाला। आरोपी जब भागने लगा तो मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़कर रस्सी से बांध दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार शाम करीब सात बजे सरदार सिंह नशे की हालत में घर पहुंचा। घर में किसी बात को लेकर पत्नी कौशल्या देवी (50) के साथ कहासुनी हो गई। इसी बीच सरदार का गुस्सा बढ़ता गया और उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट के दौरान उसने आपा खो दिया। सरदार सिंह ने डंडे से पत्नी के सर पर वार कर दिया। डंडे के प्रहार से महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद परिवार के सदस्यों ने तुरंत उसे उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब पुलिस को इसका पता चला तो तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। दूसरी ओर सरदार सिंह को जब पत्नी की मौत की सूचना मिली तो वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन मोहल्लेवासियों ने उसको पकड़ लिया और घर में रस्सी से बांध दिया। फिर पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

बाद में मौके पर एसएचओ विजय चौधरी दलबल के साथ पहुंचे और सरदार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बलीनाला के लोगों ने बताया कि सरदार अक्सर नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसको कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मान रहा था। आखिरकार उसने पत्नी की हत्या ही कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें