सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़ के दच्छन और नागसेनी के बीच खानकू के घने जंगल में छिपे आतंकियों की तलाश तेज कर दी है। सोमवार को दूसरे दिन भी जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद ली जी रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि रविवार को आतंकियों से साथ मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद आतंकी जंगल में भाग गए। देर रात सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया था। जंगल में छिपे आतंकियों का पता लगाने के लिए सोमवार को फिर तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि आतंकी प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन संगठन से जुड़े दो शीर्ष आतंकी होने के आसार हैं। इन पर लाखों रुपये का इनाम घोषित गया है।अतिरिक्त बल घटनास्थल पर भेजा गया
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद अतिरिक्त बल घटनास्थल पर भेजा गया है। सुरक्षा बलों ने जंगल से भागने के रास्तों को बंद कर दिया है। अभियान को आसपास के इलाकों तक बढ़ा दिया है, लेकिन घने जंगल और चुनौतीपूर्ण हालात खोजी दलों के लिए चुनौती बने हुए हैं।