फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: राहुल और खरगे ने पीएम को लिखा पत्र, कांग्रेस नेताओं का दिल्ली कूच, आज करेंगे संसद का घेराव

Tue, 22 Jul 2025 12:14 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली कूच किया और आज संसद का घेराव करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि जब तक प्रदेश को उसका हक वापस नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
दिल्ली रवाना कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाली की मांग को लेकर कांग्रेस मंगलवार को संसद का घेराव करेगी। सोमवार को महाराजा हरि सिंह पार्क से कांग्रेस नेता बसों से दिल्ली रवाना हो गए।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि सदन के बाहर और अंदर दोनों जगह पूर्ण राज्य बनाने की आवाज उठेगी। विपक्ष के सभी 233 सांसद इस मुद्दे पर एकजुट हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाली के लिए पत्र भी भेजा है।

उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने इस मांग को लेकर श्रीनगर और जम्मू में कांग्रेस के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस बल का सहारा लिया। जम्मू में नेताओं को हिरासत में ले लिया गया, लेकिन कांग्रेस झुकेगी नहीं। जम्मू-कश्मीर का हक वापस मिलने तक आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस सचिव मोहम्मद शाहनबाज चौधरी और मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि पूर्ण राज्य की गूंज संसद से सड़क तक सुनाई देगी। दिल्ली के लिए रवाना होते कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें