फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में फिर से बढ़ी शीतकालीन छुट्टियां

Sun, 01 Mar 2015 01:04 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर संभाग के साथ-साथ जम्मू संभाग के विंटर जोन के अंतर्गत आने वाले स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियों को फिर से एक सप्ताह के लिए खराब मौसम के चलते बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


कश्मीर संभाग के स्कूली शिक्षा विभाग के निदेशक शौकत अहमद बेग ने बताया कि 23 फरवरी को सभी स्कूल शीतकालीन छुट्टियों के बाद खुलने थे, लेकिन पहले भी इसमें एक सप्ताह की बढ़ोतरी की गई थी।

इसके बाद अब फिर से इन छुट्टियों में एक सप्ताह की बढ़ोतरी की गई है। बेग के अनुसार, हायर सेकेंडरी तक सभी स्कूल अब नौ मार्च को खुलेंगे। यह निर्णय मौसम विभाग द्वारा जारी की गई खराब मौसम की भविष्यवाणी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन


वहीं खराब मौसम के अलावा घाटी में तेजी से फैल रहे एच1एन1 वायरस ने भी अभिभावकों में चिंता पैदा कर दी थी और उनके द्वारा छुट्टियों को बढ़ाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें