फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा फेंकने गए निगम मुलाजिमों पर पथराव

Sat, 28 Feb 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्ण नगर और तवी नदी में कचरा फेंकने गए नगर निगम के मुलाजिमों पर शनिवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। साढ़े आठ बजे सुबह पहले एक वाहन चालक को कचरे की गाड़ी लेकर वापस भेज दिया और दोबारा कोई गाड़ी नहीं लाने की चेतावनी दे दी।
विज्ञापन


तनावपूर्ण स्थिति होने पर चीफ ट्रांसपोर्ट अफसर दीपक गुप्ता खुद मौके पर पहुंचे तो उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं समझे। तब उन्होंने कचरा और आगे जाकर डंप करने की बात कही, पहले तो कुछ लोगों ने सहमति दिखाई, लेकिन देखते ही देखते लोग उग्र हो गए।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम के मुलाजिम पर पथराव कर दिया। दो दर्जन के करीब वाहनों के शीशे तोड़े दिए गए। सारे वाहन पूर्ण नगर, रोड पर खड़े थे। पथराव में नगर निगम के ड्राइवर कीरपिंड, आरएस पुरा निवासी रंजीत सिंह और गोपाल सहित तीन मुलाजिम जख्मी हो गए।
विज्ञापन


पथराव के बीच सीटीओ दीपक गुप्ता सहित सभी मुलाजिमों को अपनी जान बचाकर वहां से भागना पड़ा, लेकिन वाहन वहीं पर खड़े रहे। तब सीटीओ अन्य अफसरों को साथ लेकर दोबारा मौके पर गए।

वहां राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदे भी पहुंचे हुए थे। दोनों तरफ से लोगों की बातें सुनने के बाद राजनीतिज्ञों ने लोगों का पक्ष लेते हुए वहां पर कचरा नहीं फेंकने पर सहमति जताई। इस पर टूटे हुए वाहनों को वापस घुमा लिया गया।

गंभीर रूप से जख्मी- 
पथराव में जख्मी रंजीत सिंह और गोपाल का जीएमसी में उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही अन्य साथियों सहित उच्चाधिकारी और नगर निगम कमिश्नर किरण वात्तल भी हाल चाल जानने के लिए जीएमसी पहुंचे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें