फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में सर्दी का प्रकोप

Tue, 30 Dec 2014 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। झील और अन्य जल स्रोत भी जमने शुरू हो गए हैं। कोहरे ने भी जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। पूरे उत्तर भारत के साथ-साथ कश्मीर घाटी में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। इससे जहां एक ओर पानी के स्रोत जमने लगे हैं, वहीं स्थानीय लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी फातिमा बानो के अनुसार सुबह के समय पानी के नल जमे होते हैं। वहीं एक अन्य स्थानीय निवासी हामीद के अनुसार सुबह के समय सड़कों पर कोहरा होता है। इससे वाहन सवार रेंग कर चलने को तो मजबूर हो रही रहे हैं, पैदल चलने में भी परेशानी आ रही है।

मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार भले ही रात के तापमान में कुछ डिग्री की राहत मिली हो, लेकिन ठंड का कहर बरकरार है। आने वाले करीब एक सप्ताह तक सूखी ठंड जारी रहेगी। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें