बिलावर में करीब एक महीने बाद मुख्य बस स्टैंड स्थित शराब की दुकान खुली। इस दौरान बड़ी संख्या में शराब के शौकीन खरीदारी करने पहुंचे। उधर, यात्री वाहन चलने के बाद बाजार में भी रौनक देखने को मिली।
शुक्रवार को शराब की दुकान खुलने के साथ वहां भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इस दौरान दुकान के बाहर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था, ताकि लोग नियमों की अवहेलना नहीं कर सकें। संवाद