जम्मू स्थित हाईकोर्ट की मुख्य पीठ पहुंचने पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस भाटी को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अदालत का उद्देश्य आम लोगों के अधिकारों की रक्षा करना है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
दरबार मूव की वार्षिक प्रक्रिया के तहत हाईकोर्ट की श्रीनगर स्थित मुख्य पीठ और उससे जुड़े कई कार्यालय 31 अक्तूबर को कामकाज समाप्त होने के बाद बंद हो गए थे। सोमवार से इनका संचालन जम्मू में दोबारा शुरू हो गया है।
दरबार मूव के तहत हर छह महीने में सरकारी कार्यालयों और प्रशासनिक संस्थानों को जम्मू और श्रीनगर के बीच स्थानांतरित किया जाता है। इसी परंपरा के तहत सर्दियों के दौरान हाईकोर्ट की मुख्य पीठ अब जम्मू से कामकाज करेगी।