फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना प्रमुख बोले, नहीं होने देंगे दूसरा कारगिल युद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने शनिवार को कहा कि भारतीय सैन्य बल कारगिल जैसा एक और युद्ध नहीं होने देंगे। कारगिल युद्ध के शहीदों की याद में यहां बने  स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद जनरल सुहाग ने कहा, सेना कभी भी दूसरा कारगिल युद्ध नहीं होने देगी।
विज्ञापन


बहरहाल, कारगिल युद्ध में भारत की जीत के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस’ की 16वीं वर्षगांठ का आयोजन 20 जुलाई से ही शुरू हो गया है। लेकिन मुख्य कार्यक्रम के लिए रविवार का दिन निर्धारित है।

सेना धार्मिक गुरुओं की मौजूदगी में कारगिल युद्ध स्मारक में शहीद सैनिकों की याद में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन करेगी। इसके बाद दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने का समारोह भी रविवार को आयोजित होगा और इसके बाद वीर नारियों के साथ बातचीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

1999 में शुरू हुआ था कारगिल युद्ध

पाकिस्तानी सैनिकों के साथ कारगिल युद्ध मई 1999 में शुरू हुआ था, जो दो महीनों तक चला था। पाक सैनिक जिनमें ज्यादातर नॉर्दर्न लाइट इंफेंट्री  के जवान थे, कारगिल की पहाड़ियों पर भारतीय सेना के सर्दियों में खाली किए गए बंकरों में घुस आए थे।

यहां से वे श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर नजर रख रहे थे। इन घुसपैठियों को भगाने के लिए भारतीय सेना ने कारगिल में ऑपरेशन विजय चलाया। इस युद्ध में भारतीय सेना के 490 अधिकारी, सैनिक और जवान शहीद हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें