फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वालों से क्यों हो रही बात?'

Tue, 06 Sep 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/नई दिल्ली
विज्ञापन
गृहमंत्री से बातचीत करते प्रतिनिधिमंडल के सदस्य - फोटो : ANI
विज्ञापन
नई दिल्ली में मंगलवार को मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान कश्मीर को लेकर उन्होंने गृहमंत्री के सामने अपने कई सवाल रखे।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीर हिंसा पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि आखिर क्यों सरकार कश्मीर में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों से मुलाकात कर रही है। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय समिति के सदस्यों को अलगाववादियों से मुलाकात करने उनके घर नहीं जाना चाहिए था। प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीर के हालात को लेकर गृहमंत्री से चर्चा की और उनसे अलगाववादियों पर शिकंजा कसने की मांग की।
  Why talk to Hurriyat people, ppl who raise "Pak Zindabad" slogans?: Member of Muslim Clerics delegation who met HM pic.twitter.com/WRlWAlRLl1 — ANI (@ANI_news) September 6, 2016
विज्ञापन


 
विज्ञापन

कल दिल्ली में होगी सर्वदलीय समिति की बैठक

जम्मू में पत्रकारों से बात करते गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : PTI
वहीं सोमवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे से लौटे गृहमंत्री राजनाथ सिहं ने कहा है कि सर्वदलीय समिति के रिपोर्ट के आधार पर कश्मीर में भविष्य के लिए एक्शन प्लान बनाया जाएगा। बुधवार सुबह दिल्ली में सर्वदलीय समिति की बैठक होगी।

गौरतलब है कि आठ जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से घाटी में हिंसा का दौर जारी है। इस हिंसा में अब तक 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 6000 से ज्यादा लोग अब तक की हिंसा में घायल हुए हैं।

रविवार को गृहमंत्री राजनाथ की अगुवाई में सर्वदलीय समिति कश्मीर के दौरे पर आई थी। समिति के कुछ सदस्यों ने अलगाववादियों के घर जाकर बातचीत करनी चाही लेकिन अलगववादियों ने अपने घर के दरवाजे नहीं खोले।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें